जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की सूची, निकिता डूडी को वार्ड 13 से टिकट
बीकानेर से खबर
जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की सूची, निकिता डूडी को वार्ड 13 से टिकट
दिग्गज नेताओं के परिवारों को भी मिला मौका, सूची जारी होते ही पंचायत चुनाव की सियासत में हलचल
बीकानेर। जिला परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी को वार्ड नंबर 13 से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 26 से सरिता चौहान को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
कांग्रेस की ओर से सभी 41 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही बीकानेर में पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूची में दिग्गज नेताओं के परिवारों को भी मौका दिया गया है। खास तौर पर निकिता डूडी को टिकट मिलने से चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजरें चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों के जनसंपर्क और विभिन्न वार्डों में बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं।

