ब्रेकिंग न्यूज़प्रदेश में बारिश के बाद कोहरे का कहरदो दर्जन से ज्यादा जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश में बारिश के बाद कोहरे का कहर
दो दर्जन से ज्यादा जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही घना कोहरा छा गया है। कोहरे के कारण दो दर्जन से अधिक जिलों में दोपहर तक यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है—
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री
बीकानेर में न्यूनतम 1.8 डिग्री, अधिकतम 23.7 डिग्री
चूरू में अधिकतम 24.6 डिग्री
श्रीगंगानगर में 23.9 डिग्री
जयपुर में अधिकतम 21 डिग्री, न्यूनतम 11.8 डिग्री रिकॉर्ड
सुबह से ही ठिठुरन, धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा, दिन में भी धूप कमजोर रही।
मौसम विभाग का अलर्ट—अगले 2–3 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है, ठंड और बढ़ेगी।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !