अधिकारियों द्वारा विधानसभा में विधायकों के सवालों के समय पर जवाब नहीं मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

अधिकारियों द्वारा विधानसभा में विधायकों के सवालों के समय पर जवाब नहीं मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया

जयपुर
राज्य विधानसभा में विधायकों के सवालों के समय पर जवाब नहीं मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कड़ा रुख अपनाया है। अध्यक्ष देवनानी ने ब्यूरोक्रेसी की कार्यशैली पर नाराज़गी जताते हुए मुख्य सचिव, एसीएस और विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।
अध्यक्ष ने बताया कि 16वीं विधानसभा के चौथे सत्र की समाप्ति के बाद भी लगभग 32 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर लंबित हैं, जिनकी संख्या करीब 281 है। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।
अल्टीमेटम जारी
स्पीकर देवनानी ने निर्देश दिए हैं कि लंबित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण एवं विशेष उल्लेख प्रस्तावों के उत्तर 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से भेजे जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नों के उत्तर देने की समय-सीमा निर्धारित है, इसके बावजूद विभागों द्वारा समय पर जवाब नहीं भेजना लापरवाही दर्शाता है।
अब नहीं चलेगी लापरवाही
अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे, जो स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित मामलों को लेकर बार-बार बैठक बुलाने की नौबत न आए, इसके लिए विभाग समयबद्ध और जिम्मेदार कार्यप्रणाली अपनाएं।
— मरु समीक्षा न्यूज़

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !