बीकानेर को “परकोटा एक छत” घोषित किए जाने के फलस्वरूप विवाह अनुदान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर को “परकोटा एक छत” घोषित किए जाने के फलस्वरूप विवाह अनुदान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा

दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुष्करणा सामूहिक सावे के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा बीकानेर को “परकोटा एक छत” घोषित किए जाने के फलस्वरूप विवाह अनुदान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को परिणय सूत्र में बंधने वाली किसी भी जाति की कन्या को सरकार की ओर से ₹21,000/- अनुदान तथा आयोजक संस्था को ₹4,000/- की राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
अतः उक्त तिथि को विवाह करने वाली कन्याएं सामूहिक विवाह अनुदान योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र निम्न व्यक्तियों से प्राप्त किए जा सकते हैं—
श्री अनिल कुमार पुरोहित (मुकेश) – 8078677008
श्री सुरेंद्र कुमार व्यास – 9460670848
श्री शिवाजी महाराज ब्यास – 9649348999
प्राप्त आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 जनवरी 2026 से पूर्व
पुष्करणा सावा समिति कार्यालय, सूरदासानी बगीची, गोकुल सर्कल, बीकानेर में जमा कराए जा सकते हैं।
— मरु समीक्षा न्यूज़

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !