अपने वोट का उपयोग जरूर करें, मतदान से न चूकें – फेमीदा
अपने वोट का उपयोग जरूर करें, मतदान से न चूकें – फेमीदा
बीकानेर। नगर निगम पार्षद चुनाव को लेकर महिला अत्याचार निवारण समिति की अध्यक्ष फेमीदा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए किसी भी उम्मीदवार को वोट दें, लेकिन अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।
फेमीदा ने कहा कि पार्षद का चुनाव सीधे तौर पर स्थानीय क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में मतदाताओं को अपने विवेक के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए और मतदान के दिन घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने वोट की ताकत को समझें। उन्होंने कहा, “उम्मीदवार कोई भी हो, लेकिन वोट जरूर डालें। आपका एक वोट क्षेत्र के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।”

