अब बच्चों के दिल-दिमाग का सुपर स्पेशियलिटी इलाज बीकानेर में ही, जयपुर-दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

अब बच्चों के दिल-दिमाग का सुपर स्पेशियलिटी इलाज बीकानेर में ही, जयपुर-दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

बीकानेर। पश्चिम राजस्थान के हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बीकानेर संभाग के बच्चों को दिमाग, नसों और दिल की गंभीर बीमारियों के लिए जयपुर, दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

पीबीएम शिशु चिकित्सालय में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू होने जा रहे हैं — बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी और बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी। राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप इसका प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को भेज दिया गया है।

क्या-क्या इलाज मिलेगा?
1. न्यूरोलॉजी विभाग – डॉ. जी.एस. तंवर के नेतृत्व में
मिर्गी, बार-बार दौरे, दवाओं से कंट्रोल न होने वाली दिमागी समस्याएं, मस्तिष्क संक्रमण, न्यूरोमस्कुलर रोग, मांसपेशियों की कमजोरी, चलने-बोलने और सीखने में देरी जैसी जटिल बीमारियों का विशेषज्ञ इलाज।

2. कार्डियोलॉजी विभाग – डॉ. मुकेश बेनीवाल की देखरेख में
जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद, दिल की संरचनात्मक खराबी और धड़कन से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और फॉलोअप।

इन दोनों विभागों के शुरू होने से नवजात से लेकर किशोर उम्र तक के बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही सटीक इलाज और परिजनों को सही मार्गदर्शन मिल सकेगा।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !