आज रात आसमान में दिखेगा शानदार नजारा, होगी उल्कापिंडों की बारिश
*आज रात आसमान में दिखेगा शानदार नजारा, होगी उल्कापिंडों की बारिश*
हर साल अक्टूबर महीने में होने वाली उल्कापिंडों की बरसात 8 अक्टूबर की रात को अपने चरम पर होगी। इस दौरान आसमान में ड्रैकोनिड मेटियोर शॉवर (Draconid Meteor Shower) यानी उल्कापिंडों की बारिश देखने का मिलेगा। शाम होते ही इसके उल्कापिंड आसमान में नजर आने लग सकते हैं। नासा के अनुसार ड्रैकोनिड मेटियोर शॉवर हर साल 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच एक्टिव होता है। इस बार भी यह एक्टिव है और सबसे अच्छा नजारा 8 अक्टूबर की शाम से लेकर 9 अक्टूबर की सुबह तक देखने को मिल सकता है। इसके बाद अक्टूबर में ही ओरियोनिड उल्कापिंड बरसात (Orionid Meteor Shower) भी देखने को मिलेगा, जो 21 अक्टूबर के आसपास अपने पीक पर रहेगा।
