आप ने निकाय चुनाव में सात वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

आप ने निकाय चुनाव में सात वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

बीकानेर। आम आदमी पार्टी ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर नगर निगम और नोखा नगर पालिका के सात वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि पार्टी की ओर से विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों को टिकट वितरित किए गए हैं।
पार्टी के महासचिव प्रो. सलवीर समेजा और राजस्थान सहप्रभारी त्रिलोक दीप की मौजूदगी में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि बीकानेर नगर निगम के पांच वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
वार्डवार घोषित प्रत्याशियों में वार्ड 3 से ओबीसी वर्ग में त्रिलोक चंद, वार्ड 10 से ओबीसी वर्ग में मंगल प्रजापत, वार्ड 27 से सामान्य वर्ग में एडवोकेट पवन पुरोहित, वार्ड 36 से ओबीसी महिला वर्ग में संतोष तथा वार्ड 62 से सामान्य वर्ग में माल सिंह पुरोहित को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी प्रकार नोखा नगर पालिका के वार्ड 8 से सामान्य वर्ग में जुगल किशोर तथा वार्ड 16 से अनुसूचित जाति वर्ग में राजू गटानी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने निकाय चुनाव में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक वार्डों में प्रभावी तरीके से चुनाव लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !