चिड़़ावा बिजली विभाग में रिश्वत का खेल, जेईएन 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चिड़़ावा बिजली विभाग में रिश्वत का खेल, जेईएन 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चिड़ावा (झुंझुनूं)। चिड़ावा बिजली विभाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जेईएन दीपिका गोदारा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार लाइन शिफ्टिंग के कार्य के लिए 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जेईएन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जेईएन अपने बच्चों की दुहाई देती नजर आईं। ACB की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में ACB की ओर से आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
