पत्रकारों ने कलेक्टर से मुलाकात कर रखी अहम मांगें
*मरु समीक्षा न्यूज़ राजस्थान*
बीकानेर: दिनांक 17-4-26 पत्रकारों ने कलेक्टर से मुलाकात कर रखी अहम मांगें
बीकानेर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इस दौरान संगठन के पत्रकारों ने बीकानेर के अधिस्वीकृत पत्रकारों को पूर्व की भांति बीडीए (बीकानेर विकास प्राधिकरण) से सरकारी विज्ञापन उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इसके साथ ही अधिस्वीकृत पत्रकारों को आवासीय प्लॉट आवंटित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकारों ने बताया कि पूर्व में इस प्रकार की सुविधाएं दी जाती रही हैं, जिन्हें पुनः शुरू किया जाना आवश्यक है।
मुलाकात के दौरान बीकानेर शहर की कुछ प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर ने पत्रकारों की सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पीयूष पुरोहित, बाबूसिंह कच्छावा, गिरीराज हर्ष, वासुदेव व्यास, निर्देश व्यास सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

