पीएमओ की हेल्पलाइन पर फोन नहीं उठने की शिकायत, आमजन की सुनवाई पर उठे सवाल

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

पीएमओ की हेल्पलाइन पर फोन नहीं उठने की शिकायत, आमजन की सुनवाई पर उठे सवाल

बीकानेर। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की हेल्पलाइन नंबर 011-23386447 पर फोन नहीं उठने की शिकायत सामने आने से आम नागरिकों की सुनवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हेल्पलाइन का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित कार्यालय तक पहुंचाने में मदद करना है, लेकिन यदि फोन पर संपर्क ही नहीं हो पाए तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेन्द्र सिंह राजावत से सवाल किया गया कि यदि आम नागरिक प्रधानमंत्री कार्यालय की हेल्पलाइन पर संपर्क नहीं कर पाते हैं, तो वे अपनी समस्याएं कहां रखें? क्या संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं बनती कि हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल का जवाब देने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें?
सामाजिक कार्यकर्ता से यह भी पूछा गया कि गरीब, असहाय और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की शिकायतों की सुनवाई के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए तथा हेल्पलाइन की नियमित निगरानी और जवाबदेही तय करने की जरूरत नहीं है?
राजावत ने कहा संबंधित अधिकारियों को हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जांच कर कॉल का जवाब देने और नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आमजन को अपनी समस्या रखने के लिए भटकना न पड़े।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !