पीबीएम ट्रोमा सेंटर में जेड वार्ड शिफ्ट करने की मांग, मरीजों को लंबी दूरी तय करने से हो रही परेशानी

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

पीबीएम ट्रोमा सेंटर में जेड वार्ड शिफ्ट करने की मांग, मरीजों को लंबी दूरी तय करने से हो रही परेशानी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती मरीजों को उपचार के दोरान जेड वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। ट्रोमा सेंटर से जेड वार्ड की दूरी अधिक होने के कारण मरीजों को ट्रोली के माध्यम से ले जाने में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रोमा सेंटर परिसर में कई कमरे खाली पड़े हैं। ऐसे में यदि जेड वार्ड को ट्रोमा सेंटर परिसर में ही शिफ्ट कर दिया जाए तो मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। ट्रोमा सेंटर में आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे जेड वार्ड को यहां संचालित करने से मरीजों को सुविधा मिलने की संभावना है।
राजावत के अनुसार उन्होंने इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।
अब देखना यह है कि मरीजों की सुविधा से जुड़े इस मामले में अस्पताल प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !