पुलिसकर्मी की पत्नी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, जांच जारी
पुलिसकर्मी की पत्नी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, जांच जारी
बीकानेर, 14 फरवरी। नाल थाना क्षेत्र के पास स्थित पुलिस कॉलोनी में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुजाता मीणा ने अपने घर में पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मृतका के पति हरवीर मीणा एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारकर तत्काल नाल सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक, सामाजिक एवं अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।