बीकानेर का रानीबाजार अंडरब्रिज सात दिन बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर का रानीबाजार अंडरब्रिज सात दिन बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बीकानेर. बीकानेर में शेड निर्माण कार्य के चलते रानीबाजार अंडरब्रिज कल से अगले सात दिनों तक बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने सुरक्षा व सुचारु आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार सभी वाहन अब अंबेडकर सर्किल से ओवरब्रिज मार्ग होकर गुजरेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !