बीकानेर में श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर में श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ

बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले रविवार से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा एवं जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन कथा स्थल श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया।
कथा के दौरान जैसे ही प्रसिद्ध वक्ता साध्वी ऋतंभरा ने “राधे-राधे, श्याम राधे” भजन गाया, पूरा पांडाल “राधे-राधे, श्याम राधे” के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद उनके संबोधन के दौरान “हम हिंदू हैं” के उद्घोष पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने “हिंदुस्तान हमारा है” के नारे लगाए।
इससे पूर्व स्वामी विशोकानंद भारती ने कहा कि विश्व में फैली अशांति को शांत करने की शक्ति केवल सनातन धर्म में है। उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में भबानीदास देथापति ने जगन्नाथ मंदिर की परंपराओं और महिमा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कथा स्थल पर साध्वी ऋतंभरा के पहुंचने पर यज्ञाचार्य के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत का पूजन किया गया तथा शाम छह बजे आरती संपन्न हुई। आयोजन समिति के अनुसार सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
अरणी मंथन के साथ महायज्ञ प्रारंभ
51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में अरणी मंथन के साथ आहुतियों का क्रम शुरू हुआ। सुबह 8 बजे प्रधान वेदी, सर्वत्र भद्र मंडप, 64 योगिनी, षोडश मातृका, सप्तघृत मातृका, वास्तु मंडप, क्षेत्रपाल, नवग्रह एवं वरुण मंडप सहित पताका पूजन, चार द्वार पूजन और ध्वजा पूजन के पश्चात अरणी मंथन किया गया।
यज्ञाचार्य ने बताया कि अरणी मंथन भवानी देथापति, ओ.पी. राजपुरोहित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीकानेर विभाग प्रचारक विनायक कुमार एवं संघ चालक टेकचंद बरड़िया के सान्निध्य में संपन्न हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन मुख्य यजमान द्वारा विधिवत पूजन कराया गया।
श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था
श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। बाबा रामदेव सेवा समिति के कार्यकर्ता भी भोजन वितरण और पांडाल व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाएं समिति के स्वयंसेवकों द्वारा संभाली जा रही हैं। आयोजन को लेकर शहर के धार्मिक वातावरण में उत्साह का माहौल बना हुआ

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !