बीकानेर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, युवक के खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया केस

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, युवक के खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया केस

बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठग ने एक युवक के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

*खाते से 1,49,999 रुपए निकाले*
पुलिस के अनुसार, पीड़ित मोहम्मद मुस्तफा पुत्र बरकत अली (32), निवासी वार्ड नंबर 2, देशनोक ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड के जरिए उसके बैंक खाते से 1,49,999 रुपए निकाल लिए।
खाते से अचानक इतनी बड़ी रकम गायब होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !