बीकानेर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे से हुआ मतदान, चुनाव परिणाम को लेकर दोषारोपण अनुचित – फेमीदा
बीकानेर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे से हुआ मतदान, चुनाव परिणाम को लेकर दोषारोपण अनुचित – फेमीदा
बीकानेर। महिला अत्याचार निवारण समिति की अध्यक्ष फेमीदा ने बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि शहर में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी समाजों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद महापौर और उपमहापौर चुनाव में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिला, लेकिन इसके लिए किसी पार्टी के नेतृत्व को सीधे तौर पर दोषी ठहराना उचित नहीं है।
फेमीदा ने कहा कि मतदान पर्दे की ओट में होता है और मतदाता अपने विवेक से मतदान करता है। ऐसे में चुनाव परिणाम या पार्षदों के निर्णय को लेकर किसी व्यक्ति या समाज पर दोषारोपण करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीकानेर की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है। यहां सभी समाजों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और भविष्य में भी इसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

