महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
श्रीराम भादू की रिपोर्ट
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के कुलपति (कुलगुरु) प्रो. नरसीराम बिश्नोई का समाज के प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंट कर भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित शिष्टमंडल ने कुलपति साहब का मान-सम्मान बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास एवं शैक्षणिक उन्नति के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित भामाशाह, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भामाशाह एवं उद्योगपति राजाराम धारणिया, विनोद जम्भदास कड़वासरा, सेवानिवृत्त कर्नल सज्जन डेलू, डॉ. लालचंद बिश्नोई, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी सोहनराम सियाग, उद्योगपति रामरतन धारणिया, डा.हरिराम सियाग, सुभाष खिचड़ एवं श्रीराम भादू सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
सभी उपस्थित जनों ने कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


