मुक्तिधाम मुकाम मेला फाल्गुन 2026 प्रारम्भ
मुक्तिधाम मुकाम मेला फाल्गुन 2026 प्रारम्भ
नशा मुक्त, प्लास्टिक मुक्त, मुक्तिधाम मुकाम
रिपोर्ट श्रीराम भादू
शनिवार को दिनांक 14/02/2026 को मुक्तिधाम मुकाम मेला सूर्य उदय हवन यज्ञ से प्रारम्भ हुआ। अखिल भारतीय बिनोई महासभा के महासचिव रूपाराम बिश्नोई, विनोद धारणियां प्रधान अ.भा.ज.सेवकदल, महीराम बेनीवाल जिला प्रधान, सुरजभान गोदारा, सुरजीत ढुकिया जिला प्रधान सभी ने मुकाम मेला परिसर समराथल धोरा जम्भसरोवर पींपासर मेला व्यवस्था जायजा लिया।
सुबह 09 बजे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा मीटिंग हॉल में अ.भा.ज. सेवकदल की बैठक विनोद धारणियां प्रधान सेवकदल की अध्यक्षता, रूपाराम बिश्नोई महासचिव के मुख्य आतिथ्य में हुइ्र्र जिसमें अखिल भारतीय जम्भेश्वर सेवकदल के सभी जिला अध्यक्ष पदाधिकारी माननीय सेवक सदस्यों ने मेला व्यवस्था पर विचार किया। फाल्गून मेला व्यवस्था माकूल रखने का आह्वान किया।
आज दिन में कावेन्द्र सागर पुलिस अधीक्षक बीकानेर, जरनैल सिंह पुलिस उप अधीक्षक नोखा, थाना प्रभारी अरविन्द भारद्वाज प्रषासन टीम सहित मुकाम आएं। समाधि दर्षन बाद अ.भा.बि.महासभा कार्यालय स्वागत सम्मान किया व मेला व्यवस्था पर कानून सुरक्षा ट्रैफिक यातायात, व्यवस्था माकूल पर्याप्त पुलिस फोर्स द्वारा रखने की मांग व निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया। मंदिर मेला परिसर का मौका निरीक्षण किया, पुलिस चौकी में प्रषासनिक बैठक की। कानून यातायात सुरक्षा ट्रैफिक एवं मंदिर परिसर सफाई व्यवस्था में सभी सहयोग करें। बिजली, पानी, चिकित्सा विभाग की टीम मेला व्यवस्था में लगी हुई हैं। जल व्यवस्था पर्याप्त रखने की अधिकारियों से मांग हैं 6-7 लाख श्रद्धालुओं के लिए जल व्यवस्था अभी पर्याप्त नहीं हैं, मेला प्रारम्भ हो चुका हैं। रूपाराम बिश्नोई महासचिव अ.भा.बि.महासभा, विनोद धारणियां प्रधान सेवकदल, महीराम बेनीवाल जिला प्रधान, सुरजभान गोदारा संगठन मंत्री, सुरजीत ढुकिया, रामलाल बिश्नोई मुकाम, रविन्द्र बिश्नोई पूर्व सरपंच, रामूराम सरपंच प्रतिनिधि मुकाम सभी ने मेला व्यवस्था में सभी से सेवा के रूप में सहयोग की अपील की। प्लास्टिक मुक्त हो मुक्तिधाम मुकाम। मेला बाजार टीम हंसराज गौदारा प्रभारी सहित मेला में कार्य प्रारम्भ किया। अखिल भरतीय बिश्नोई महासभा अ.भा. ज. सेवकदल ने मेला पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि मेला परिसर में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करे, नषा मुक्त मेला परिसर हो, दुकानदार एवं व्यापारियों से अपील की।