वार्ड 58 में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, दिलीप जोशी की एंट्री से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
वार्ड 58 में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, दिलीप जोशी की एंट्री से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 58 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड से दिलीप जोशी का नाम संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा में आने के बाद चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। जोशी पिछले 44 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है।
राजनीतिक परिस्थितियों को समझने और चुनावी रणनीति बनाने में माहिर माने जाने वाले जोशी यदि वार्ड 58 से चुनाव मैदान में उतरते हैं तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना बन सकती है। ऐसे में किसी एक प्रत्याशी के लिए जीत आसान नहीं होगी।
वार्ड में पहले से सक्रिय दावेदारों के बीच दिलीप जोशी की संभावित एंट्री से राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जोशी किस दल अथवा किस राजनीतिक मंच से मैदान में उतरते हैं। यदि उनकी उम्मीदवारी तय होती है तो वार्ड 58 में चुनावी संघर्ष निश्चित रूप से दिलचस्प हो जाएगा।

