वार्ड 69 में भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध पार्षद निर्वाचित
वार्ड 69 में भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध पार्षद निर्वाचित
बीकानेर। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 69 से भाजपा प्रत्याशी लीला गहलोत बिना चुनाव लड़े ही पार्षद निर्वाचित हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके सामने आरएलपी प्रत्याशी ममता सांसी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन नामांकन जांच के दौरान उनका पर्चा खारिज हो गया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस की जारी सूची में ममता सांसी का नाम शामिल था, जबकि उन्होंने आरएलपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। इसी वजह से उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही लीला गहलोत का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वार्ड 69 में भाजपा का खाता खुल गया है। लीला गहलोत पूर्व पार्षद अनूप गहलोत की धर्मपत्नी हैं। चुनावी मुकाबले के बिना ही निर्विरोध निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
