सितंबर से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष शिविर, किसान आईडी बनवाना जरूरी
सितंबर से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष शिविर, किसान आईडी बनवाना जरूरी
बीकानेर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत बीकानेर तहसील की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में बीकानेर तहसीलदार विवेक चौधरी ने कार्यक्रम जारी करते हुए तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार विवेक चौधरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी किसानों के लिए किसान आईडी बनवाना आवश्यक है। किसान फार्मर आईडी के माध्यम से ही फसल बीमा, पशुधन बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
शिविरों के दौरान बीकानेर तहसील के सभी पटवारी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उपस्थित रहेंगे और गिरदावरी कार्य के साथ-साथ किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी करेंगे। वहीं, तहसील के सभी गिरदावर शिविरों की निगरानी एवं मॉनिटरिंग करेंगे।
तहसीलदार चौधरी ने ग्रामवासियों और ई-मित्र संचालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें और शिविरों के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने किसानों से भी निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर अपनी किसान आईडी बनवाने का आह्वान किया।
