होली पर सावधानी और सद्भाव का संदेश, मेडिकल हेल्पलाइन भी रहेगी सक्रिय

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

होली पर सावधानी और सद्भाव का संदेश, मेडिकल हेल्पलाइन भी रहेगी सक्रिय
बीकानेर। होली के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता Dinesh Singh Bhadouria ने समस्त देशवासियों को हार्दि GVक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और संयमित होली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, जिसे सावधानी और मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए।
अपने संदेश में भदौरिया ने आग्रह किया कि रासायनिक और केमिकल युक्त रंगों से बचें तथा त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले सस्ते रंगों का उपयोग न करें। जल की बर्बादी कम से कम हो, क्योंकि “जल ही जीवन है।” साथ ही किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की विशेष अपील की गई।
उन्होंने युवाओं से माताओं-बहनों के सम्मान की रक्षा करने और होली के उत्सव को गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी भेदभाव भुलाकर गले मिलने और प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है।
मेडिकल हेल्पलाइन रहेगी सक्रिय
भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी टीम “सावधान इंडिया 077” के बैनर तले मेडिकल हेल्पलाइन के माध्यम से सेवा कार्य करेगी। होली धुलंडी के दिन सुबह 8 बजे से देर रात तक पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन स्थिति में घायलों की सहायता के लिए दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।
टीम के सदस्य अस्पताल प्रशासन के सहयोग से दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में पहुंचने वाले लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि होली के हुड़दंग, गलत रंगों या नशे के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचें और सुरक्षित, स्वच्छ व सद्भावपूर्ण होली मनाएं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !