आज गुरुवार को सेंसेक्स 278 अंकों की तेजी के साथ खुला
आज गुरुवार को सेंसेक्स 278 अंकों की तेजी के साथ खुला
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों समेत अन्य वजहों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 800 अंकों तक गिर गया था। निफ्टी भी 23,820.50 के नीचे आ गया था।
वहीं, आज भारतीय शेयर बाजार में उछाल दिखा है। घरेलू के अलावा विदेशी निवेशकों की बंपर खरीदारी ने मार्केट को बल दिया है। आज गुरुवार को सेंसेक्स 278 अंकों की तेजी के साथ खुला। यह हरे निशान में 0.36 फीसदी तेजी के साथ 76.848.98 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी उछलकर 23,978.85 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक 1.92 फीसदी की तेजी दिखी। शेयर बाजार में बड़ी तेजी ने निवेशकों को करोड़ों का तगड़ा फायदा कराया है।
सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की तेजी दिखी है। 9 बजकर 49 मिनट पर यह 0.42 फीसदी उछाल यानी कि 320.12 अंक बढ़कर 76,890.47 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी की बात करें तो इसमें 0.42 फीसदी की तेजी दिखी। यह 99.95 उछलकर हरे निशान में 24,014.40 पर दिखा।
