इंटीग्रेटेड पेशेंट रेफरल सिस्टम से मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जल्द आएगा ऐपजयपुर
इंटीग्रेटेड पेशेंट रेफरल सिस्टम से मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जल्द आएगा ऐप
जयपुर, 24 मार्च। राज्य में मरीजों को रेफर किए जाने के बाद तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग इंटीग्रे टेड पेशेंट रेफरल सिस्टम (IPRS) लागू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इस सिस्टम का ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
इस सिस्टम के लागू होने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आपस में जुड़ जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा उन हजारों गंभीर मरीजों को मिलेगा, जिन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान समय पर इलाज नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मरीज के पहुंचने से पहले ही अस्पताल हो जाएगा ‘अलर्ट’
आईपीआरएस सिस्टम शुरू होने के बाद रेफर किए गए मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही कोई डॉक्टर मरीज को रेफर करेगा, संबंधित अस्पताल की इमरजेंसी में तुरंत लाइव अलर्ट पहुंच जाएगा।
इससे अस्पताल को पहले ही पता चल जाएगा कि मरीज की हालत कितनी गंभीर है। साथ ही मरीज को कौन-सी दवा दी गई है और उसका पिछला मेडिकल रिकॉर्ड क्या है, यह सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
ऐसी स्थिति में जब तक एंबुलेंस अस्पताल के गेट पर पहुंचेगी, तब तक डॉक्टरों की टीम, वेंटिलेटर और ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह तैयार मिलेंगे, जिससे मरीज को तुरंत उपचार मिल