एसएचओ को हटाने की मांग, जामसर थाने के सामने ग्रामीणों का धरना
एसएचओ को हटाने की मांग, जामसर थाने के सामने ग्रामीणों का धरना
बीकानेर। जामसर पुलिस थाने के एसएचओ रवि कुमार को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना परिसर के सामने धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एसएचओ रवि कुमार को जामसर थाने में करीब तीन वर्ष होने वाले हैं, जबकि निकाय चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद उनका स्थानांतरण नहीं किया गया है।
धरना दे रहे ग्रामीणों ने एसएचओ पर सोलर प्लांट में भ्रष्टाचार तथा अपराधियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ होने के कारण निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक एसएचओ रवि कुमार को जामसर थाने से हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
