जूनागढ़ किले की खाई में गिरा युवक, 12 घंटे तक घायल अवस्था में फंसा रहा

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

जूनागढ़ किले की खाई में गिरा युवक, 12 घंटे तक घायल अवस्था में फंसा रहा
बीकानेर। जूनागढ़ किले की खाई में शनिवार देर रात एक युवक गिर गया और करीब 12 घंटे तक घायल अवस्था में वहीं फंसा रहा। रविवार दोपहर सूचना मिलने पर सामाजिक संस्थाओं के
कार्यकर्ताओं और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार युवक ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच जूनागढ़ की खाई में गिर गया था। रातभर वह घायल अवस्था में खाई में ही पड़ा रहा। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसके खाई में फंसे होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं
असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार, शोएब भाई, इमरान, जुनैद, राजकुमार खड़गावत सहित अन्य कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस की निगरानी में रेस्क्यू टीम ने काफी प्रयास के बाद युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल एंबुलेंस से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
युवक की पहचान लक्ष्मण के रूप में बताई जा रही है और वह पंजाब का रहने वाला बताया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और युवक के जूनागढ़ किले की खाई में गिरने की परिस्थितियों की जानकारी
जुटा रही है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !