डेढ़ माह से सीवरेज जाम, वार्ड 25 के लोगों में रोष, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं, चुनाव में पड़ सकता है असर

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

डेढ़ माह से सीवरेज जाम, वार्ड 25 के लोगों में रोष
शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं, चुनाव में पड़ सकता है असर

बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में सीवरेज व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में रोष है। मोहता सराय की एक गली में करीब डेढ़ माह से सीवरेज जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिला अत्याचार निवारण समिति की अध्यक्ष श्रीमती फेमीदा ने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की। इसके बाद राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक सीवरेज जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
फेमीदा के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने सीवरेज के चैम्बरों को करीब तीन फीट नीचे कर दिया, जिसके चलते चैम्बरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि निगम द्वारा चैम्बर निकालने के लिए जेसीबी मशीन भी नहीं भेजी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सीवरेज जाम रहने से गंदा पानी जमा हो रहा है और दुर्गंध के कारण परेशानी बढ़ रही है। फेमीदा ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी निकाय चुनाव में इसका असर पड़ सकता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल जेसीबी मशीन भेजकर चैम्बर खुलवाने और सीवरेज व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !