प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जोन स्तर पर शिविर, 30 मार्च तक नए आवेदनबिना गारंटी मिलेगा 3 चरणों में 90 हजार रुपये तक का लोन

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जोन स्तर पर शिविर, 30 मार्च तक नए आवेदन
बिना गारंटी मिलेगा 3 चरणों में 90 हजार रुपये तक का लोन

जयपुर, 18 फरवरी। जयपुर नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत बुधवार से जोन स्तर पर विशेष शिविरों की शुरुआत की गई है। ये शिविर 30 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नए आवेदन भरे जाएंगे और लंबित आवेदनों का निस्तारण भी किया जाएगा।
योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बिना गारंटी 3 चरणों में कुल 90 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रथम चरण: 15 हजार रुपये
द्वितीय चरण: 25 हजार रुपये
तृतीय चरण: 50 हजार रुपये
यह ऋण सस्ती ब्याज दर पर दिया जाएगा। समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।
योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के छोटे व्यापारियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसमें हॉकर, ठेला संचालक, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, भवन निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, दस्तकार आदि शामिल हैं। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक सुविधा भी जोड़ी गई है, ताकि वेंडर्स डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों।
नगर निगम के अनुसार 18 फरवरी से 30 मार्च तक विभिन्न जोनों में शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें नए आवेदन और ऋण स्वीकृति/वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कब-कहां लगेंगे शिविर
मालवीय नगर जोन: 18-19 फरवरी एवं 25 मार्च
जगतपुरा/झालाना जोन: 20, 23 फरवरी व 27 मार्च
सांगानेर जोन: 24-25 फरवरी एवं 30 मार्च
झोटवाड़ा/वैशाली नगर: 26-27 फरवरी
मानसरोवर जोन: 4-5 मार्च
मुरलीपुरा जोन: 6-9 मार्च
विद्याधर नगर जोन: 10-11 मार्च
आदर्श नगर जोन: 12-13 मार्च
किशनपोल जोन: 16-17 मार्च
सिविल लाइंस जोन: 18-19 मार्च
हवामहल/आमेर जोन: 23-24 मार्च
नगर निगम प्रशासन ने पात्र स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन में निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !