प्रेरणा-जिनल अवॉर्ड से प्रतिभाएँ सम्मानित

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

प्रेरणा-जिनल अवॉर्ड से प्रतिभाएँ सम्मानित

मेघाराम – रूखम5णी देवी हाटीला मेमोरियल संस्थान द्वारा पारीक चौक स्थित हैप्पी नर्सरी पब्लिक सैं. स्कूल सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कक्षा 10 में 80% अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान नेहा शेख को जिनल- अवार्ड तथा 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान आयशा चौहान, आयशा, अरशद अली, फरहान हुसैन, महजबीन, इस्बा भाटी, आदित्य हाटीला, माहीन फातिमा, नगमा शेख, और मो. फैजान को प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बच्चो . को शिक्षा के साथ-साथ खेल मे भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने बच्चों को फास्ट-फूड और मोबाइल से दूर रहकर शारीरिक व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सह – आचार्य डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने बच्चों में शिक्षा में कम्पीटिशन की भावना जाग्रत की। अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री ओ. पी. मंडार ने विद्यार्थियों को अधिकाधिक पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पारीक समाज के अध्यक्ष श्री भंवर लाल व्यास ने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने पर बल दिया।

हैप्पी नर्सरी पब्लिक सै. स्कूल के निदेशक श्री पुखराज व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री तरूण कुमार स्वामी ने किया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !