बीकानेर नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार एक साथ दिखे कांग्रेस के महापौर अनिल कल्ला और भाजपा के उप महापौर पंकज गहलोत, बयानबाजी के बाद एक ही माला में दोनों एक साथ दिखे, जमादार संघ ने किया स्वागत…
बीकानेर नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार एक साथ दिखे कांग्रेस के महापौर अनिल कल्ला और भाजपा के उप महापौर पंकज गहलोत, बयानबाजी के बाद एक ही माला में दोनों एक साथ दिखे, जमादार संघ ने किया स्वागत…
बीकानेर। नगर निगम महापौर ने मंगलवार को निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उप महापौर, आयुक्त एवं पूर्व/पश्चिम उपायुक्त सहित समस्त शाखा प्रभारी एवं कार्मिक सम्मिलित हुए। बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन पदाधिकारियों द्वारा महापौर और उपमहापौर को साफा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात महापौर द्वारा बैठक में शाखा वार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियो एवं कार्मिकों को आमजन से जुडे प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश एवं निगम के अन्य विभागों में बकाया राजस्व की प्राप्ति के प्रयास करने के निर्देश दिए। दीपावली पर्व पर बीकानेर शहर की सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उपमहापौर ने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त के लिए कहा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के कार्यों को त्वरित करने के निर्देश देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

