बीकानेर में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की जरूरत, टोंक में 315 किलो नकली घी बरामद
बीकानेर में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की जरूरत, टोंक में 315 किलो नकली घी बरामद
टोंक पुलिस-DST की बड़ी कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट का मुद्दा फिर चर्चा में, बीकानेर में भी खाद्य सुरक्षा पर निगरानी जरूरी
बीकानेर। खाद्य पदार्थों में मिलावट आमजन की सेहत के लिए गंभीर खतरा है। इसी बीच टोंक जिला पुलिस और डीएसटी टीम ने नकली एवं मिलावटी घी के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए करीब 315 किलोग्राम घी बरामद किया है। इस कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त निगरानी की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।
टोंक में एसपी रोशन मीणा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी पप्पू यादव (49), निवासी बरौनी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से नकली घी बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्टी, गैस टंकी, वजन तौलने का कांटा और एक मोबाइल फोन सहित अन्य उपकरण जब्त किए।
बीकानेर में भी खाद्य सुरक्षा पर नजर जरूरी
बीकानेर दुग्ध उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। ऐसे में घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। टोंक में सामने आए मामले के मद्देनजर बीकानेर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित जांच, संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर निगरानी और मिलावट की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है।
मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश
टोंक एसपी रोशन मीणा ने स्पष्ट किया कि आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से मिलावट के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को सख्त संदेश मिला है
वासुदेव व्यास
