बीकानेर में 28 फरवरी को धरणीधर मैदान में होगा “फागणिया फुटबॉल” का रंगारंग आयोजनबीकानेर
बीकानेर में 28 फरवरी को धरणीधर मैदान में होगा “फागणिया फुटबॉल” का रंगारंग आयोजन
बीकानेर। होली के उल्लास और पारंपरिक मस्ती से सराबोर “फागणिया फुटबॉल” का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी को सायं 5:00 बजे धरणीधर मैदान में किया जाएगा। आयोजन को लेकर फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह अनूठा मैच विचित्र वेश-भूषा में सजे महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों की दो स्वांगधारी टीमों के बीच खेला जाएगा। मैच में बीकानेर की पारंपरिक होली की झलक देखने को मिलेगी, वहीं आयोजन में शालीनता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले दर्शकों के लिए अलग से बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण हर्ष, मैदान प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य सहित रामरतन रंगा, जगमोहन आचार्य, किसन स्वामी, महेन्द्र पुरोहित, शिवरतन रंगा, श्रीरतन तंबोली, दिलीप बिस्सा, कपिल हर्ष, गिरिराज पुरोहित, अशोक सोनी, प्रकाश चूरा, राजकुमार जोशी, आनंद जोशी, संजय आचार्य, किशोर आचार्य, विनोद महात्मा एवं चंद्रपाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, रामकुमार रंगा, दुर्गाशंकर आचार्य, श्रीरतन तंबोली, गिरिराज पुरोहित, दिलीप बिस्सा एवं अशोक सोनी को अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।
सीताराम कच्छावा
(सचिव)