बॉटनी के नए प्रोफेसरों ने साझा किए सफलता के मंत्र: पूर्व और वर्तमान छात्र एक मंच पर
बॉटनी के नए प्रोफेसरों ने साझा किए सफलता के मंत्र: पूर्व और वर्तमान छात्र एक मंच पर
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा हाल ही में घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर (बॉटनी) परीक्षा के परिणामों में सफल रहे मेधावी अभ्यर्थियों को डायरेक्शन लाइफ़साइंस संस्थान के विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश आसोपा ने रविवार को बीकानेर में आयोजित एक शैक्षिक मिलन समारोह में स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इन युवाओं का जुड़ाव प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
इस एल्युमनी मीट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी संघर्ष यात्रा और तैयारी की रणनीति साझा की। रैंक-1 प्राप्त करने वाली पूनम राठौड़ ने बताया कि किस तरह निरंतरता और सही मार्गदर्शन से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
समारोह में कीर्ति यादव (रैंक 20), हनुमान सैनी (रैंक 31), कृष्ण कुमार प्रजापत (रैंक 41), पिंकी, मोनिका अग्रवाल, अमृता पारीक, नमिता कुमारी और आकाश गुप्ता का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में 2018 के रैंक-1 डॉ. नंदाराम, संगीता कुमारी और दीपक सुमन ने भी अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए नए चयनितों का मार्गदर्शन किया। यह आयोजन आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक प्रेरणा सत्र के रूप में संपन्न हुआ।