मदन लाल जाखड़ राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस बीकानेर पश्चिम के अध्यक्ष नियुक्त
मदन लाल जाखड़ राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस बीकानेर पश्चिम के अध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार मदन लाल जाखड़ को बीकानेर पश्चिम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने नवनियुक्त अध्यक्ष मदन लाल जाखड़ को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं।
जाखड़ की नियुक्ति से संगठन को बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

