मौसम में बदलाव से बीकानेर में बढ़ीं मौसमी बीमारियां, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

मौसम में बदलाव से बीकानेर में बढ़ीं मौसमी बीमारियां, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

बीकानेर, 6 मार्च। मौसम में अचानक आए बदलाव और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण बीकानेर में भी मौसमी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। खासकर लगातार रहने वाली खांसी और जुकाम से मरीज ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और कई मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
चिकित्सकों ने लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने, ठंडी-गर्म चीजों से परहेज करने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !