राज्य सरकार और जयपुर डिस्कॉम ने अब रूफटॉप सोलर सिस्टम उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

राज्य सरकार और जयपुर डिस्कॉम ने अब रूफटॉप सोलर सिस्टम उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है
जयपुर, 9 मार्च
प्रदेश में 100 यूनिट फ्री बिजली योजना की सफलता के बाद राज्य सरकार और जयपुर डिस्कॉम ने अब रूफटॉप सोलर सिस्टम उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। नए आदेशों के तहत अब उपभोक्ता अपने सोलर प्लांट के साथ हाइब्रिड इन्वर्टर और बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी लगा सकेंगे।
सरकार का मानना है कि इस कदम से राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर बनेगा तथा उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
क्या है नया नियम
अब तक रूफटॉप सोलर सिस्टम मुख्य रूप से ऑन-ग्रिड मॉडल पर आधारित थे। इसमें दिन में उत्पन्न अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड में चली जाती थी। लेकिन इस व्यवस्था में यदि बिजली कटौती हो जाती थी तो सोलर पैनल लगे होने के बावजूद घर की सप्लाई बंद हो जाती थी।
नए आदेशों के बाद उपभोक्ता दिन में बनने वाली अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने के बजाय बैटरियों में स्टोर कर सकेंगे। बाद में इस बिजली का उपयोग रात के समय या पीक आवर्स में किया जा सकेगा।
साथ ही, बिजली गुल होने की स्थिति में हाइब्रिड इन्वर्टर स्वतः बैकअप मोड में आ जाएगा, जिससे घर की बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।
यह आदेश नेट मीटरिंग, ग्रॉस नेट मीटरिंग और वर्चुअल नेट मीटरिंग तीनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर लागू होगा।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !