वार्ड 26 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप भाटी का नामांकन रद्द, भाजपा और निर्दलीयों के बीच मुकाबला
वार्ड 26 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप भाटी का नामांकन रद्द, भाजपा और निर्दलीयों के बीच मुकाबला
बीकानेर ।।स्थानीय निकाय चुनावों के तहत वार्ड संख्या 26 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप भाटी का नामांकन पत्र विधिक अयोग्यता (Legal Disqualification) के कारण निरस्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप भाटी पर 7 साल या उससे अधिक सजा के प्रावधान वाला एक आपराधिक मामला अदालत में लंबित है। कानूनी नियमों के तहत इस प्रकार के गंभीर मामले लंबित होने के कारण उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है। इस फैसले के बाद वार्ड 26 से कांग्रेस दौड़ से बाहर हो गई है।
अब मैदान में ये प्रत्याशी:
कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब वार्ड 26 का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। चुनावी मैदान में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रामदयाल पंचारिया और 4 निर्दलीय उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
