शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
बीकानेर। शहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह राजावत ने राज्य सरकार की शिकायत निवारण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की है। राजावत ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतों पर आईएएस अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है।
राजावत ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आईएएस अधिकारी अर्पणा अरोड़ा को दो बार अवगत कराने का प्रयास किया, लेकिन सुबह और शाम दोनों समय उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उनका कहना है कि लगातार प्रयासों के बावजूद शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीकानेर नगर निगम में कार्यरत आयुक्त मनीष को भी कई बार पत्र लिखकर तथा 181 पोर्टल पर विरोध दर्ज करवाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बीकानेर मे कार्रवाई नहीं होने पर राजावत ने लोकायुक्त को पत्र लिखकर परिवाद दर्ज करवाया है
जिसका जांच अधिकारी बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को बनाया है। लेकिन विश्राम मीणा को लोकायुक्त द्वारा कई बार डीओ लेटर लिखे जाने के बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
राजावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप कर जन शिकायतों के त्वरित समाधान की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जनसुनवाई तंत्र प्रभावी नहीं होगा तो आम लोगों का भरोसा व्यवस्था से उठ सकता है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !