हरियाणा के रिटायर्ड पुलिस सम्मेलन में भाग लेंगे राजस्थान के पूर्व अधिकारी
हरियाणा के रिटायर्ड पुलिस सम्मेलन में भाग लेंगे राजस्थान के पूर्व अधिकारी
न्यूज़ रिपोर्ट- वासुदेव व्यास
बीकानेर ।
हरियाणा राज्य के रिटायर्ड पुलिस संगठन की ओर से आज (रविवार, 18 अक्टूबर 2026) पानीपत में एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में राजस्थान के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी विशेष रूप से भाग ले रहे हैं।
राजस्थान रिटायर्ड पुलिस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया और प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पानीपत के लिए रवाना हो चुके हैं।
इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में शामिल हैं:
इस्माइल खां (सेवानिवृत्त ASP, चूरू)
सुरेंद्र दानोदिया (सेवानिवृत्त ASP, सीकर)
भवानी सिंह राठौड़ (सेवानिवृत्त ASP, जयपुर)
पी.पी. गौड़ (सेवानिवृत्त ASP, ब्यावर)
गणपति महावर (सेवानिवृत्त कमांडेंट, भरतपुर)
विभिन्न राज्यों के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी संवाद और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की दृष्टि से इस सम्मेलन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



