बच्छासर शिविर में 12 ग्रामीणों को मिले पट्टे, खिले लाभार्थियों के चेहरे
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए उम्मीद और विश्वास का केंद्र बन रहे हैं। ग्राम पंचायत बच्छासर में आयोजित शिविर के दौरान राजस्थान पंचायतीराज नियम, 1996 के नियम 157 के अंतर्गत कुल 27 पट्टे तैयार किए गए। इनमें से 12 पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे वितरित किए गए।
शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। वर्षों से अपने आवास एवं भूमि के स्वामित्व की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को जब उनके नाम का पट्टा मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पट्टा मिलने से अब उन्हें अपनी भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है। इससे भविष्य में आवास निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
इस अवसर पर श्री हाजी खां, श्री फारूक अली, श्री इमरान, श्री भंवर खां, श्री मुस्ताक अली, श्री सिकंदर अली, श्री भंवरराम, श्री इमरान पुत्र अलादीन खां, श्री रोशनदीन, श्री अलादीन, श्री मांझी खां तथा श्री अनवर सहित 12 लाभार्थियों को पट्टे प्रदान किए गए।