vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

भाजपा में टिकट बंटवारे से पहले ही विरोध तेज, कई वार्डों में कार्यकर्ता नाराज

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अभी प्रत्याशियों का ऐलान भी नहीं किया है, लेकिन पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक बीकानेर के वार्ड नंबर 1, 2, 12, 13, 20, 22, 26, 30, 38, 43, 52, 62, 74 और 75 में संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 26 में पूर्व पार्षद प्रत्याशी रामदयाल पंचारिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा विधायक जेठानंद व्यास के सामने अपनी बात रखने शनिवार रात को पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाय विधायक जेठानंद व्यास ने रामदयाल पंचारिया से कहा, “तुम जमानत जब्त करवा देना।”

विधायक के इस कथित बयान के बाद वहां मौजूद कार्यकर्ता भड़क गए और सैकड़ों समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर चल रही नाराजगी खुलकर सामने आ गई।

अब भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों को मनाने की है। अगर पार्टी समय रहते नाराज कार्यकर्ताओं को नहीं मना पाती है, तो निकाय चुनाव में बागी प्रत्याशियों और भीतरघात का असर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों पर पड़ सकता है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !