जेजेएम घोटाला , न्यायाधीश ने खुद को सुनवाई से अलग किया
जेजेएम घोटाला , न्यायाधीश ने खुद को सुनवाई से अलग किया
जयपुर। लगभग 75 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार उपमन ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया है। यह मामला एसीबी द्वारा दर्ज एफआईआर को चुनौती देने से संबंधित है।
इस प्रकरण में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित अन्य आरोपियों ने एसीबी की ओर से दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अनिल कुमार उपमन ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को सुनवाई से अलग करने का निर्णय लिया।
अब इस याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट की किसी अन्य पीठ में की जाएगी। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन से जुड़े इस कथित घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की जा रही है और इसमें कई अधिकारियों की भूमिका की जांच चल रही है।