रेवन्तरामजी सारण एवं हीरा देवी दुसारणा पण्डरीकजी की स्मृति में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 7.51लाख लागत से ऑफिस निर्माण की घोषणा

khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

श्री डूंगरगढ़ 13अप्रेल 2026, संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में कर्मशील दानदाता समाज की शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु सतत रुप से प्रयत्नशील है । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति हेतु पौत्रों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में ऑफिस निर्माण की घोषणा- स्वर्गीय रेवन्तरामजी पुत्र रुपारामजी सारण एवं स्वर्गीय श्रीमती हीरा देवी धर्मपत्नी रेवन्तरामजी सारन दुसारणा पण्डरीकजी की स्मृति में सुपौत्र रामप्रताप, कानाराम, गणेशाराम, रामेश्वरलाल सारण द्वारा 7.51लाख की लागत से बालिका छात्रावास में निर्मित ऑफिस निर्माण की घोषणा की गई ।
छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के माध्यम से युग निर्माण की आधारशिला रखी है, जिससे आने वाले समय में मजबूत शिक्षा व्यवस्था होगी । आर्य ने संस्था के गौरवशाली इतिहास हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संस्था से जुड़ने का आह्वान किया ।


इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, श्रीकृष्ण गौशाला दुसारणा के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा, प्रधानाचार्य अन्नाराम सेरडिया, धर्माराम कुकणा, भारूराम गोदारा, तिलोक गोदारा, रुघाराम मुण्ड, गोपालराम सारण, बिशननाथ, राजू गोदारा, मोतीराम नायक, रामकरण गोदारा, रामनिवास गोदारा, भगवानाराम महिया, दयानन्द बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, सुशील सेरडिया एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !