मनोहर सिंह लूणा को संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया
मनोहर सिंह लूणा को संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया
बीकानेर,राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह लूणा को संगठन की बडी जिम्मेदारी देते हुए संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिछपालसिंह पूनिया ने उनके पदोन्नति एवं नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। मनोहर सिंह लूणा विगत चार वर्षो से जिलाध्यक्ष के रूप मे निष्ठापूर्णक अपनी सेवाएं दे रहे थे। संगठन हित में उनके उल्लेखनीय, सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हे बीकानेर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया है।
इसी क्रम में, राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मनोहर सिंह लूणा के संभागीय पद पर पदोन्नत होने से खाली हुए जिलाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सेवानिवृत पुलिस इन्सपेक्टर श्री सलावत खान को बीकानेर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात आयोहित भव्य स्वागत समारोह में नवनियुक्त संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर सिंह लूणा एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलावत खान का माला व साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत एडिशनल एसपी हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, अरूण आहूजा, प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास, संभागीय अध्यक्ष जगमालराम बिस्सु, सतीष यादव, विजयदान, महेन्द्र तिवारी,चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, भानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, रमेश कुमार, रामसिंह राहर, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और पुलिस कल्याण के कार्यो मे गति देने का संकल्प जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने और सौपी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का आश्वासन दिया गया।

