अधिवक्ता नरपत सिंह जसोल के मानद डॉक्टरेट नामांकन पर आगे की प्रक्रिया शुरू
अधिवक्ता नरपत सिंह जसोल के मानद डॉक्टरेट नामांकन पर आगे की प्रक्रिया शुरू
बीकानेर। अधिवक्ता नरपत सिंह जसोल को राजनीतिक अध्ययन, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य एवं कानूनी सेवाओं के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट के लिए आगे की संस्थागत समीक्षा हेतु चयनित किया गया है।
जसोल को जारी पत्र के अनुसार, Louisiana Research University, America की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि नामांकन के दौरान प्रस्तुत जानकारी के आधार पर उनके प्रोफाइल को मानद डॉक्टरेट के लिए Further Consideration हेतु चयनित किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि उनका नामांकन राजनीतिक, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य एवं कानूनी सेवाओं की श्रेणी में उनके बताए गए योगदान और पेशेवर कार्यों को देखते हुए संस्थागत समीक्षा के लिए रखा गया है। इस प्रक्रिया में उनके पेशेवर अनुभव, दस्तावेजित योगदान, योग्यताओं एवं संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण किया जाएगा।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अंतिम मानद डॉक्टरेट प्रदान किए जाने की पुष्टि नहीं है, बल्कि आगे की समीक्षा, सत्यापन, पात्रता मूल्यांकन एवं विश्वविद्यालय की स्वीकृति प्रक्रिया के लिए चयन है।
इस अवसर पर अधिवक्ता नरपत सिंह जसोल के समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

