बार एसोसिएशन बीकानेर का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में उपायुक्त नगर निगम से मिला
बार एसोसिएशन बीकानेर का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में उपायुक्त नगर निगम से मिला
बीकानेर, 28/01/2026।
आज बार एसोसिएशन बीकानेर का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में उपायुक्त नगर निगम यशपाल आहूजा से मिला तथा बीकानेर न्यायालय परिसर में लग रहे गंदगी के अंबार, शौचालयों, ड्रेनेज तथा समुचित लाइट के अभाव एवं पार्किंग की अव्यवस्था जैसे मुद्दों के संबंध में ज्ञापन प्रेषित कर उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए आग्रह किया।
जिस पर उपायुक्त नगर निगम बीकानेर द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे स्वयं उक्त समस्याओं एवं अन्य अधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर का साइट विजिट कर समस्याओं का अति शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस दौरान बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, बार सचिव हेमन्त सिंह चौहान, अधिवक्तागण मनोज भादानी, सुखदेव व्यास, रामनिवास विश्नोई, ताराचन्द उपाध्याय, मुशबीर हदीस, पवन कुमार व्यास, प्रशान्त तंवर आदि अधिवक्तागण शिष्ट मंडल में शामिल रहे।