सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ऑल इंडिया ओबीसी संगठन ने स्वागत किया है

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ऑल इंडिया ओबीसी संगठन ने स्वागत किया है

जयपुर, सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर दिए गए फैसले का ऑल इंडिया ओबीसी संगठन ने स्वागत किया है। इंडिया ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद एवं ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तो वे जनरल श्रेणी की सीटों पर भी सरकारी नौकरी पाने के योग्य होंगे।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से भारत में सरकारी नौकरियों एवं सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन प्रक्रिया पर दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि इस निर्णय को शीघ्र लागू करने हेतु संबंधित सरकारी विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आने वाली सरकारी भर्तियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षित वर्ग के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !