राजस्थान भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संयोजक नरेंद्र सिंह राजावत द्वारा व्यास कॉलोनी में निर्माण कार्य पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

राजस्थान भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संयोजक नरेंद्र सिंह राजावत द्वारा व्यास कॉलोनी में निर्माण कार्य पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सेक्टर नं E-226 मूर्ति सर्किल की मुख्य सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर राजस्थान भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संयोजक नरेंद्र सिंह राजावत ने बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। राजावत के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही संबंधित विभागों को इसकी जानकारी देकर शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई है।
राजावत ने शिकायत में सवाल उठाया है कि निर्माण कार्य में अंडरग्राउंड निर्माण की अनुमति देना तथा निर्धारित नियमों के अनुसार सेटबैक छोड़ने से संबंधित अनुमति देने की प्रक्रिया कहां तक उचित है। उन्होंने निर्माण कार्य की स्वीकृतियों और नियमों की पालना की जांच कराने की मांग उठाई है।
राजावत के अनुसार, इस मामले की जानकारी बीडीए के आरएएस अधिकारी कुणाल राड को व्यक्तिगत रूप से दी गई थी। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से राजस्थान के मुख्य सचिव तथा संबंधित विभागों को भी शिकायत भेजकर अवगत कराया गया ।
राजावत का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की स्वीकृति, निर्धारित सेटबैक और अन्य नियमों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र की देखरेख की जिम्मेदारी बीडीए के आरएएस अधिकारी कुणाल राड के अधीन बताई गई है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग शिकायत की जांच कर निर्माण कार्य के संबंध में क्या कार्रवाई करते हैं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !