राहुल ओझा की करंट से मौत पर बढ़ा आक्रोश, मुआवजे की मांग तेज

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

राहुल ओझा की करंट से मौत पर बढ़ा आक्रोश, मुआवजे की मांग तेज

बीकानेर। शहर के रत्ताणी व्यास चौक (हाल नत्थूसर गेट) निवासी 24 वर्षीय राहुल ओझा, पुत्र महेश ओझा (पान वाले), की 23 जुलाई 2026 की सुबह करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत के बाद बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दुखद घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी है।
जबकि मौत के मामले में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उसी दिन जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
इस दौरान कल्ला साब के साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, आनंद सिंह सोढ़ा, जाकिर नागौरी, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, विक्की पुरोहित, गिरधर जोशी, राहुल जादूसंगत, बंशीलाल आचार्य, धनसुख आचार्य और मनोज किराडू सहित कई कार्यकर्ता साथ रहे ।
शहरवासियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल तथा विघायक जेठानंद व्यास को घटना की जानकारी होने के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मृतक राहुल ओझा के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
लोगों का कहना है कि किसी भी परिवार के लिए युवा सदस्य की इस तरह असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और ऐसे समय में सरकार व जनप्रतिनिधियों का संवेदनशीलता के साथ आगे आना आवश्यक है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !